tσ ℓινє α ℓιfє ι ηєє∂ α нєαяt,
tσ нανє α нєαяt ι ηєє∂ нαριηєѕѕ,
tσ нανє нαριηєѕѕ ι ηєє∂ fяιєη∂ѕнιρ
αη∂
tσ нαvє fяιєη∂ѕнιρ ι ηєє∂ υfσяєνєя

जे हाल विच सजना तू राजी ते रब राजी ,जे सी मैहे हार गया तो कि होंदा!
मैहे जीत दा जसन मनाऊंगा, इही जनम विच नहीं पाया अगले जन्म विच पावांगा !
ऐ जिंदगी तुझे जी लेंगे हम !विष दो या अमृत पी लेंगे हम !
आशुओं पर मत जा एक मोका तो दे ,रोते हुए भी हंस लेंगे हम!
Kathys Comments Kathys Comments

Sunday, March 14, 2010

इस घर में सब कुछ है उल्टा !!


जरा सोचिए की कैसा हो अगर आपका घर उल्टा हो जाए। ये वो कल्पना है जिसे आप शायद कभी सच होता नही देखना चाहेंगे लेकिन जर्मनी में इस कल्पना को भी साकार कर दिया गया है।



जर्मनी के गेटोर्फ शहर में एक जू के लिए ऐसे घर का निर्माण किया गया है जिसमें सब कुछ उल्टा है। इसकी छत नीचे और फर्श उपर है। इस घर को स्टील के खंभो के सहारे खड़ा किया गया है।



वैसे ये घर रहने के लिए नही बनाया गया है क्योंकि इस उल्टे घर में रहना तो लगभग नामुमकिन है। इस उल्टे घर में सब कुछ उल्टा है। इसे देखकर आपको लगेगा जैसे किसी व्यवस्थित घर को उल्टा कर के रख दिया गया है या फिर आसमान की जगह धरती ने ले ली हो।



बाहर से देखने पर आपको सलीके से लगी हुई कुर्सीयां दिखाई देंगी लेकिन यह भी उल्टी ही हैं। और तो और अंदर इसमें किचन और बाथरूम समेत सबकुछ उल्टा है।



तस्वीरों में देखिए उल्टा घर...




अंडे बेचने के लिए दिया विज्ञापन, गिरफ्तार !



लंदन. एक निलामकर्ता को अंडे नीलाम करना महंगा पड़ गया। लंदन पुलिस ने उसे वन्य जीव सुरक्षा कानूनों के तहत गिरफ्तार कर लिया।


एक पुराने गैरॉज से बरामद हुई एक दराज को नीलामकर्ता जिम रेलटन कोई सामान्य फर्नीचर समझा और नीलामी के लिए इश्तेहार दे दिया। लेकिन इस दराज में कोई सौ वर्ष पुराने चिड़ियों के अंडे रखे थे।


उसका विज्ञापन छपने के तुरंत बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई जहां उसके फिंगर प्रिंट और सेलिवा के संपल लिए गए।


जिम का कहना है कि यह सब कुछ नही है सिर्फ पुलिस के कीमती समय की बर्बादी है। यदि जिम पर अपराध साबित हो जाता है तो उन्हें 5000 पाउंड तक का जुर्माना और 6 महने तक की कैद हो सकती है।

अस्मत

अस्मत


सर से चादर, बदन से क़बा ले गई
जिंदगी हम फ़क़ीरों से क्या ले गई



मेरी मुट्ठी में सूखे हुए फूल हैं,
ख़ुशबुओं को उड़ाकर हवा ले गई



मैं समंदर के सीने में चट्ठान था
रात इक मौज आई बहा ले गई



चांद ने रात मुझको जगाकर कहा
एक लड़की तुम्हारा पता ले गई



मेरी शोहरत सियासत से महफ़ूज है
ये तवायफ़ भी अस्मत बचा ले गई



Aman Deg


मायने
कबा= अंगरखा, गाउन/मौज= तरंग, लहर / सियासत= छल, फ़रेब/ महफ़ूज=सुरक्षित