मोहब्बत में वफादारी से बचिए !
जहाँ तक हो अदाकारी से बचिए!!
हर एक सूरत भली लगती है कुछ दिन !
लहू कि shobda-kaari से बचिए !!
शराफत आदमियत दर्द मंदी !
बड़े शहरों में बीमारी से बचिए!!
ज़रूरी क्या हर एक महफ़िल में आना !
तकल्लुफ कि रवादारी से बचिए!!
बिना पैरों के सड़क चलते नहीं हैं !
बुजुर्गों कि समझदारी से बचिए !!



No comments:
Post a Comment