tσ ℓινє α ℓιfє ι ηєє∂ α нєαяt,
tσ нανє α нєαяt ι ηєє∂ нαριηєѕѕ,
tσ нανє нαριηєѕѕ ι ηєє∂ fяιєη∂ѕнιρ
αη∂
tσ нαvє fяιєη∂ѕнιρ ι ηєє∂ υfσяєνєя

जे हाल विच सजना तू राजी ते रब राजी ,जे सी मैहे हार गया तो कि होंदा!
मैहे जीत दा जसन मनाऊंगा, इही जनम विच नहीं पाया अगले जन्म विच पावांगा !
ऐ जिंदगी तुझे जी लेंगे हम !विष दो या अमृत पी लेंगे हम !
आशुओं पर मत जा एक मोका तो दे ,रोते हुए भी हंस लेंगे हम!
Kathys Comments Kathys Comments

Sunday, March 7, 2010

मुसोलिनी को हरा सकते हैं बलरुस्कोनी

danik bhaskar

bhaskarइटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बलरुस्कोनी पूर्व तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। दरअसल यहां बात आइफोन एप्लिकेशन की हो रही है। अब बर्लुस्कोनी पर आधारित एप्लिकेशन बाजार में आ गई है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। एप्पल आइफोन की इस ताजा एप्लिकेशन से यूजर्स प्रधानमंत्री के शेड्यूल को जान सकते हैं। मतलब उन्हें पहले से पता होगा कि प्रधानमंत्री कब किस स्थान का दौरा करेंगे या फिर किससे मुलाकात करेंगे?



बलरुस्कोनी की एप्लिकेशन बाजार में आते ही देश की सबसे अधिक डाउनलोड की जाने वाली आइफोन एप्लिकेशंस में शामिल हो गई है। आइफोन कस्टमर सर्टिफिकेशन सिस्टम की रैटिंग के आधार पर इसे 5 स्टार में से 4 हासिल हुए हैं। हालांकि अब तक आई एप्लिकेशंस में बलरुस्कोनी के सेक्स स्कैंडल विवाद से जुड़ा फुटेज नहीं है।



वैसे बलरुस्कोनी की इस एप्लिकेशन को बनाने वाले शख्स का पता अभी नहीं चल पाया है। उधर, सरकार भी इससे जुड़े होने की बात से इनकार कर रही है। इससे पहले जनवरी में लुइगी मैरिनो ने मुसोलिनी पर एप्लिकेशन बनाई थी। बाजार में आते ही तानाशाह के भाषणों वाला यह क्लिपिंग देश की दूसरी सबसे अधिक डाउनलोड की जाने वाली एप्लिकेशन बन गई थी। इसमें तानाशाह के भाषणों की क्लिपिंग और कुछ ऐतिहासिक वीडियोज शामिल हैं। प्रत्येक दिन इसे कम से कम 1000 लोग डाउनलोड कर रहे हैं।



उधर बलरुस्कोनी की एप्लिकेशन की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वे मुसोलिनी को पीछेछोड़ सकते हैं। इस मामले में सरकार ने फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं दी है।

No comments:

Post a Comment