विवेक ओबेराय ने अपनी शीघ्र प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘प्रिंस’ में कई किसिंग सीन दिए हैं। ऐसा कह सकते हैं कि ये दृश्य उनपर अब भारी पड़ रहे हैं। पिछले दिनों गले में दर्द के अलावा उन्हें ‘किसिंग टांसिल्स’ की समस्या से भी दो-चार होना पड़ा। टांसिल्स में सूजन के कारण विवेक को फिल्म के बाबत इंटरव्यू देने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।एक सूत्र के मुताबिक विवेक को बुधवार से अपने गले में दर्द का अहसास हो रहा था, लेकिन उन्होंने इस तरफ खास ध्यान नहीं दिया। अगले दिन गले में दर्द और बढ़ गया। इसके बाद कहीं जाकर विवेक को गंभीरता का अहसास हुआ।
हालांकि वह जब तक डॉक्टर के पास पहुंचे, तब तक उन्हें बुखार ने भी जकड़ लिया था। डॉक्टर ने जांच के बाद ‘किसिंग टांसिल्स’ होने की जानकारी दी। इस समस्या में टांसिल्स सूज जाते हैं और आपस में टकराने लगते हैं। इस कारण दर्द होता है और बुखार आता है। डॉक्टर की सलाह पर विवेक को मजबूरन पूरे दिन आराम करना पड़ा और इस फेर में उनके कई कार्यक्रम रद्द करने पड़े।



No comments:
Post a Comment