लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलटिकल साइंस के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन को अंजाम दिया है। उन्होंने यह भी पाया कि बेवफाई करने वाले मर्द अपने जीवनसाथी की तुलना में कम बुद्धिमान होते हैं। ऎसा मनुष्य के क्रमागत विकास की वजह से होता है। हालांकि सामाजिक प्रवृत्ति के आधार पर किए गए अध्ययन में ऎसा कोई प्रमाण नहीं पाया गया, जो यह बता सके कि बुद्धिमान महिलाएं अन्य महिलाओं की तुलना में ज्यादा वफादार होती हैं। शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में दो बडे अमरीकी सर्वेक्षणों को शामिल किया। यह सर्वेक्षण हजारों किशोरों और नौजवानों के आईक्यू और सामाजिक रवैए पर आधारित था। उन्होंने पाया कि ज्यादा आईक्यू वाले मर्द कम आईक्यू वाले मदो की तुलना में एक विवाह और यौन विशिष्टता में पूरा यकीन करते हैं। 'डेली टेलीग्राफ' में प्रकाशित खबर में शीर्ष शोधकर्ता डॉ. सतोशी कानाजवाना ने बताया, 'बुद्धिमानी और एक विवाह की सोच के बीच संबंध की उत्पत्ति मनुष्य के क्रमिक विकास से हुई है। यौन विशिष्टता मनुष्य का एक अनोखा गुण है।' | ||||
Saturday, March 6, 2010
बेवफा पुरूष यानी कम 'आईक्यू'
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




No comments:
Post a Comment