हाल ही में उदुम्बरा जियांगशी प्रांत के लुशान पर्वत पर रहने वाली एक नन की वाशिंग मशीन के नीचे खिला देखा गया। यूतान पोलुओ या उदुम्बरा के नाम से विख्यात इस बौद्ध फूल का व्यास महज एक मिलीमीटर होता है। इसे आंख से देखना भी काफी मुश्किल होता है। 50 वर्षीय मियाओ वी ने सफाई के दौरान वाशिंग मशीन के नीचे सफेद फूलों का एक गुच्छा देखा। पहली बार में उन्होंने सोचा कि यह किसी जीव के अंडे हैं। दूसरे दिन उन्होंने देखा कि उस गुच्छे में छोटे-छोटे फूल खिल गए हैं और उनमें से सुगंध आ रही है। वी ने यह बात वनस्पति विज्ञानियों को बताई और उन्होंने इसे तीन हजार साल में खिलने वाला उदुम्बरा बताया। | ||||
Saturday, March 6, 2010
तीन हजार साल बाद 'स्वर्ग' से आया फूल !
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




No comments:
Post a Comment