लंदन. एक निलामकर्ता को अंडे नीलाम करना महंगा पड़ गया। लंदन पुलिस ने उसे वन्य जीव सुरक्षा कानूनों के तहत गिरफ्तार कर लिया।एक पुराने गैरॉज से बरामद हुई एक दराज को नीलामकर्ता जिम रेलटन कोई सामान्य फर्नीचर समझा और नीलामी के लिए इश्तेहार दे दिया। लेकिन इस दराज में कोई सौ वर्ष पुराने चिड़ियों के अंडे रखे थे।
उसका विज्ञापन छपने के तुरंत बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई जहां उसके फिंगर प्रिंट और सेलिवा के संपल लिए गए।
जिम का कहना है कि यह सब कुछ नही है सिर्फ पुलिस के कीमती समय की बर्बादी है। यदि जिम पर अपराध साबित हो जाता है तो उन्हें 5000 पाउंड तक का जुर्माना और 6 महने तक की कैद हो सकती है।



No comments:
Post a Comment