tσ ℓινє α ℓιfє ι ηєє∂ α нєαяt,
tσ нανє α нєαяt ι ηєє∂ нαριηєѕѕ,
tσ нανє нαριηєѕѕ ι ηєє∂ fяιєη∂ѕнιρ
αη∂
tσ нαvє fяιєη∂ѕнιρ ι ηєє∂ υfσяєνєя

जे हाल विच सजना तू राजी ते रब राजी ,जे सी मैहे हार गया तो कि होंदा!
मैहे जीत दा जसन मनाऊंगा, इही जनम विच नहीं पाया अगले जन्म विच पावांगा !
ऐ जिंदगी तुझे जी लेंगे हम !विष दो या अमृत पी लेंगे हम !
आशुओं पर मत जा एक मोका तो दे ,रोते हुए भी हंस लेंगे हम!
Kathys Comments Kathys Comments

Saturday, March 6, 2010

वो एक लड़की..

वो एक लड़की..

BHANWAR

इंग्लैंड में 1964 में कई ड्राइवरों ने रात के समय एक भूरे बालों वाली लड़की को देखा। उस लड़की को देखकर बहुत से ड्राइवर भयभीत हो गए, क्योंकि लड़की कुछ क्षणों तक नज़र आने के बाद गायब हो जाती थी। 1972 तक बहुत-से लोगों ने उसका पीछा करना चाहा। उसे पकड़ना चाहा, पर हर बार वे असफल हो जाते। कुछ लोगों का विचार था कि उस जगह काफ़ी समय पहले एक दुर्घटना में एक भूरे बालों वाली लड़की मर गई थी। यह भूत उसी लड़की का था। लड़की ने दुर्घटना के समय पीले रंग की बरसाती पहनी हुई थी। उसका भूत भी उसी अंदाज़ में नज़र आता था।



लार्ड थॉमस को चला मौत का पता
24 नवंबर 1779 को र्से, इंग्लैंड का एक लॉर्ड थॉमस लाइलटन अपने कुछ मित्रों के साथ नाश्ते की मेज़ पर बैठा अपने चुटकुलों से सभा को हंसा रहा था। वार्तालाप के दौरान लॉर्ड ने अपने मित्रों को बताया कि तीन दिन बाद वह मर जाएगा, पर उसकी इस बात को कहकहों में उड़ा दिया गया। अगले दिन लॉर्ड ने विधानसभा में भाषण दिया, जिसे बहुत पसंद किया गया।



उसने अपने मित्रों से कहा कि वह अपने साथी पार्लियामैंट के सदस्य पीटर एंड्रूज के साथ वीक एंड बिताना चाहता है, पर तीसरी रात को सहसा ग्यारह बजे लॉर्ड थॉमस लाइलटन को अपने सीने में तीव्र पीड़ा का अनुभव हुआ और कुछ क्षणों बाद वह अपने एक सेवक की बांहों में दम तोड़ चुका था। ऐन उसी समय कुछ मील दूर डार्टफोर्ट में स्थित मकान में एंड्रूज की आंख खुल गई, तो उसने देखा कि लॉर्ड थॉमस उसके बिस्तर के पार खड़ा है और कह रहा है, ‘एंड्रूज! मेरा समय आ चुका है।’ उसके बाद वह गायब हो गया।



पीटर एंडरूज़ को चिंतावस्था में नींद न आ सकी और अगली सुबह उसे लॉर्ड के मरने की सूचना मिल गई, मानों लॉर्ड ने अपनी मौत की जो सूचना अग्रिम दी थी, वह सही साबित हुई।


No comments:

Post a Comment