लंदन. हॉलीवुड अभिनेत्री मीगन फॉक्स को एक सर्वे में इस साल की सबसे सैक्सी अदाकारा चुना गया है। हालांकि लोगों ने 23 वर्षीय फॉक्स के अभिनय पर भी सवाल खड़े किए हैं क्योंकि सैक्सी होने के साथ—साथ उन्हें साल की सबसे घटिया अभिनेत्री भी करार दिया है। फिल्म वैबसाइट मूवीफोन डॉट कॉम की ओर से हुए इस सर्वे में घटिया अभिनेत्री की लिस्ट में फॉक्स ने बेयोंस नोल्स और हिलेरी स्वैंक को भी पीछे छोड़ दिया है ।बहरहाल इसी सर्वे में ‘सैक्सिएस्ट एक्ट्रैस ऑफ द ईयर’ कैटेगरी में पहले पायदान पर काबिज होकर फॉक्स ने अपनी लाज बचा ली है। इस सूची में उन्होंने जो सलडाना और सैंड्रा बुलॉक को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है।



No comments:
Post a Comment