इससे पहले शकीरा और नडाल की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं, लेकिन नडाल के प्रवक्ता ने इससे इंकार किया है। बताया जा रहा था कि न्यूयॉर्क की होटल में खाना खाने के दौरान शकीरा और नडाल एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय कर रहे थे और बेहद खुश नजर आ रहे थे। बहरहाल, नडाल के प्रवक्ता बेनिटो ने कहा है कि उस दौरान ये दोनों अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ वे खुद, नडाल के मैनेजर कार्लोस कॉस्टा और वीडियो डायरेक्टर जॉमी भी वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शकीरा तो वहां सबसे देर से पहुंचने वालों में थी। इसी बीच, यह जानना भी विशेष होगा कि शकीरा और अर्जेटीना के पूर्व राष्ट्रपति फर्नेंडो डी ला रूआ के बेटे एंटोनिया की नजदीकियों की खबरें हैं, वहीं 'किंग ऑव क्ले' के नाम से चर्चित नडाल का नाम उनकी सहपाठी रह चुकीं मारिया फ्रांसिस्का पेरेलॉ से जोडा जा रहा है। वैसे किसी पॉप स्टार के वीडियो में नजर आने वाले नडाल पहले टेनिस खिलाडी नहीं हैं। इससे पहले वर्ष 2001 में रूसी टेनिस खिलाडी एना कुर्निकोवा स्पेनिश पॉप सिंगर एनरिक इंग्लेसियस के वीडियो में नजर आई थीं। सेट पर मिलने के बाद इनके बीच डेटिंग की खबरें भी सामने आई थीं। | ||||
Saturday, March 6, 2010
हॉट वीडियो शूट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




No comments:
Post a Comment