tσ ℓινє α ℓιfє ι ηєє∂ α нєαяt,
tσ нανє α нєαяt ι ηєє∂ нαριηєѕѕ,
tσ нανє нαριηєѕѕ ι ηєє∂ fяιєη∂ѕнιρ
αη∂
tσ нαvє fяιєη∂ѕнιρ ι ηєє∂ υfσяєνєя

जे हाल विच सजना तू राजी ते रब राजी ,जे सी मैहे हार गया तो कि होंदा!
मैहे जीत दा जसन मनाऊंगा, इही जनम विच नहीं पाया अगले जन्म विच पावांगा !
ऐ जिंदगी तुझे जी लेंगे हम !विष दो या अमृत पी लेंगे हम !
आशुओं पर मत जा एक मोका तो दे ,रोते हुए भी हंस लेंगे हम!
Kathys Comments Kathys Comments

Saturday, March 6, 2010

सांपों ने फंसाया सेक्सी बाबा को!


danik bhaskar

sexबैंगलुरु. तमिल अभिनेत्री के साथ कामक्रीड़ा में लिप्त स्वामी नित्यानंद की बर्बादी का कारण सांप बने हैं। आश्रम में आए दिन सांप निकलते रहते थे। जिनसे छुटकारा पाने के लिए आश्रम ने बाहर से सांप विशेषज्ञ को बुलाया। लेकिन इसने पुलिस को यह बता दिया कि आश्रम में चंदन की बहुत सारी बेकीमती लकड़िया पड़ी हुई हैं। यह खुलासा एक अंग्रेजी अखबार ने किया है।


न्यूज चैनलों के द्वारा बाबा की सेक्स सीडी दिखाए जाने के बाद वन विभाग का हौसला बढ़ा और उसने आश्रम में छापा मारा कर साठ किलो चंदन की लकड़ियां जब्त की।


पूरे मामले की शुरुआत उस वक्त शुरु हुई जब वन विभाग के लिए काम करने वाले सर्प विशेषज्ञ शारथ बाबू ने पुलिस को आश्रम के अंदर पड़ी चंदन की लकड़ी की जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि नित्यानंद न सिर्फ चंदन की लकड़ियों का उपयोग करता था बल्कि वह जानवरों की खालों का भी प्रयोग अपने आश्रम में करता था।


गैरकानूनी है आश्रम


कनार्टक के गृह मंत्री वीएस आचार्य ने बताया कि कनार्टक में जिस जगह नित्यानंद का आश्रम बना हुआ है, वह पूरी तरह गैरकानूनी है। पुलिस को इसके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे दिया गया है। जिस जगह पर आश्रम बना हुआ है, उसकी इजाजत जानवरों के लिए फार्म हाऊस बनाने के लिए दी गई थी।


क्या है पूरा मामला


स्वामी नित्यांनद की पोल उस वक्त लोगों के सामने खुली जब एक न्यूज चैनल ने बाबा की एक सेक्स सीडी प्रसारित की। इसमें नित्यानंद को एक महिला के साथ कामक्रीड़ा करते हुए दिखाया गया है। बाद में पता चला कि यह महिला तमिल फिल्मों की अभिनेत्री है।इसके बाद बाबा पर पुलिस ने मामला भी र्दज किया लेकन बाबा अभी तक फरार है।


रंजीता ही है बाबा के सेक्स वीडियो में


शुरू में चेहारा धुंधला कर दिखाए गए बाबा के सेक्स वीडियो की महिला के तमिल फिल्म अभिनेत्री रंजीता होने की पुष्टिी अब वीडियो का प्रसारण करने वाले चैनल सन न्यूज ने भी कर दी है।


मोदी के साथ भी संबंध


गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विवादित स्वामी नित्यानंद से संबंधों को लेकर आरोपों से घिर गए हैं। संत आसाराम बापू के बाद स्वामी नित्यानंद दूसरे संत हैं जिनसे जुड़े विवाद पर कांग्रेस राज्य सरकार व मोदी पर निशाना साध रही है। पोरबंदर से कांग्रेस विधायक मोढवाडिया ने गुरुवार को विधानसभा में नित्यानंद की चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि अश्लील कृत्यों के आरोपी नित्यानंद से मोदी सितंबर 2009 में वडोदरा में भेंट कर चुके हैं। विशेष हेलीकाप्टर से वडोदरा पहुंच कर उन्होंने स्वामीजी की ‘जीवनमुक्ति’ नामक पुस्तिका का विमोचन किया था। मोढवाडिया के आरोपों का विस में सत्तारूढ़ भाजपा के किसी सदस्य ने विरोध नहीं किया।

No comments:

Post a Comment