ऑस्कर अवॉर्डस के लिए नामांकन एकेडेमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (एम्पास) के सदस्य करते हैं। एम्पास के 5,777 सदस्यों को 15 वर्गो में बांटा जाता है।हर वर्ग फिल्म निर्माण की एक-एक विधा से संबंधित होता है। जैसे निर्देशन, लेखन, निर्माता, अभिनेता आदि। हर वर्ग के सदस्य अपने वर्ग में 1 से 5 तक के क्रम में नामांकन करते हैं। एम्पास अथवा अलग-अलग वर्गो के सदस्यों की संख्या हर साल भिन्न हो सकती है।इसके बाद सारे 15 वर्गो के नामांकन ऑडिट फर्म प्राइसवाटरहाउस कूपर्स को भेजे जाते हैं।
* फर्म के अधिकारी अपने हाथों से एंट्री को गिनते हैं और हर श्रेणी में शीर्ष पांच नामांकनों का पता लगाते हैं।
* जैसे इस साल शार्ट फिल्म व फीचर एनिमेशन शाखा में 340 सदस्य हैं। फर्म के अधिकारी इस संख्या को छह से भाग देंगे, तो मै जिक नंबर 56 हासिल होगा।
* किसी फिल्म को चुने जाने के लिए कम से कम 56 नंबर वन वोट मिलने चाहिए।यदि किसी श्रेणी में पांच नाम नहीं चुने जा सके तो खारिज की गई एंट्रीज में से सबसे कम वोटों वाली एंट्री को हटाकर फिर से कवायद कर नाम चुने जाते हैं।
* नामांकन होने के बाद अकादमी सदस्यों को मत-पत्र भेजे जाते हैं। वे फिर अपने हिसाब से क्रम देकर फिल्म का चयन करते हैं।
* अंतिम दौर में वोटों की गिनती प्राइसवाटरहाउस कूपर के सिर्फ दो अफसर करते हैं। इसके बाद घोषणा होने तक सिर्फ इन दो को ही फैसला मालूम होता है



No comments:
Post a Comment