हॉलीवुड स्टार मडोना फैशन की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। जी हां खबर है कि पॉप की दुनिया में धूम मचाने के बाद अब मडोना फैशन की दुनिया में भी छा जाना चाहती हैं|जानकारी के अनुसार, मडोना जल्द ही 'एमजी आइकॉन' नाम से अपनी अलग फैशन रेंज शुरू करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस फैशन रेंज के माध्यम से मडोना अपने फैशन आइडिया को ग्राहकों के साथ बांटना चाहती हैं।
बहरहाल हम आपको बता दें कि मडोना की इस फैशन रेंज के पहले प्रोजेक्ट का नाम उनके एलबम 'मटीरियल गर्ल' पर रखा जाएगा।



No comments:
Post a Comment