एनडीटीवी इमैजिन के नए शो में मोनिका बेदी, राखी सावंत, पायल रोहतगी और कई सारी हॉट आइटम गर्ल्स। बीबीसी की तर्ज पर एनडीटीवी इमैजिन देसी गर्ल नाम का एक रियालिटी शो शुरू करने जा रहा है। इस शो में इन हॉट आइटम गर्ल्स को एक टॉस्क के जरिए अपने घरवालों के लिए पैसा कमाने को कगा जाएगा।इस शो के लिए रोशनी चोपड़ा, करिश्मा तन्ना और कश्मीरा शाह से भी बातचीत चल रही थी। हाल ही में मोनिका बेदी से शो को लेकर संपर्क किया गया और मोनिका ने झटपट हां भी कर दी। हांलाकि करिश्मा तन्ना अब शो के लिए ना कर चुकी हैं। यही नहीं शो में हॉट राखी सावंत, संभावना सेठ और पायल रोहतगी जैसे लोगों को शामिल करने की तैयारी भी चल रही है। शो पर काफी सारा मिर्च मसाल होने की उम्मीद की जा रही है।



No comments:
Post a Comment