tσ ℓινє α ℓιfє ι ηєє∂ α нєαяt,
tσ нανє α нєαяt ι ηєє∂ нαριηєѕѕ,
tσ нανє нαριηєѕѕ ι ηєє∂ fяιєη∂ѕнιρ
αη∂
tσ нαvє fяιєη∂ѕнιρ ι ηєє∂ υfσяєνєя

जे हाल विच सजना तू राजी ते रब राजी ,जे सी मैहे हार गया तो कि होंदा!
मैहे जीत दा जसन मनाऊंगा, इही जनम विच नहीं पाया अगले जन्म विच पावांगा !
ऐ जिंदगी तुझे जी लेंगे हम !विष दो या अमृत पी लेंगे हम !
आशुओं पर मत जा एक मोका तो दे ,रोते हुए भी हंस लेंगे हम!
Kathys Comments Kathys Comments

Monday, March 8, 2010

चुनिए अपना लीडर


: रामवृक्ष बेनीपुरी के नाटक अंबपाली में एक प्रसंग है। वैशाली की नगरवधू अंबपाली आजातशत्रु से पूछती है-आर्य नारी क्या सिर्फ सुंदर होती है। आजातशत्रु का जवाब था-हां,जो सुंदर है वही नारी है। जैसे,जो वीर है वही मर्द है। आज अपने मूल में ये दोनों परिभाषाएं बदल चुकी हैँ। आज नारी सिर्फ सुंदर नहीं है,वह वीर और शक्तिशाली भी है। इस आधुनिक समय से पहले जॉन ऑफ आर्क या लक्ष्मीबाई या इंदिरागांधी जैसे एकाध गौरवशाली अपवादों को छोड़ दें तो शक्तिशाली महिलाओं के कोई उल्लेखनीय उदाहरण नहीं मिलते। पर आज हम जिस समय में जी रहे हैं, उसमें महिलाएं शक्ति के एक कंेद्र के रूप में उभरी हैँ। राजनीतिशास्त्र के महान विद्वान पैरेटो और मोस्का ने अभिजनवाद का सिद्दांत देते हुए कहा था-हर वर्ग,समूह का अभिजन होता है। वह अपने समूह के साथ ही उस समय के समाज के भी सबसे शक्तिशाली लोगों में शुमार होता है। भारतीय संदर्भ में राजनीति की अभिजन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल,सोनिया गांधी ,सुषमा स्वराज ,मीरा कुमारऔर मायावती हैं तो अर्थ जगत में अभिजन किरण मजूमदार शॉ,चंदा कोचर हैं। खेलों में अभिजन सानिया मिर्जा है तो फिल्मों ऐश्वर्याराय बच्चन और प्रशासन में निरूपमा राव जैसी हस्तियां हैं। पैरेटो और मोस्का की परिभाषा के मुताबिक अगर देश की राजनीति -अर्थ, विज्ञान,खेल, शिक्षा, कला जगत पर नजर दौड़ाएं तो हमें 50 महिलाएं एक ही नजर में ही दिखाई देती हैं। बेशक, सबकी अपनी-अपनी खूबी है। किसी को हम बहुत INTELLECTUAL मानते हैं तो किसी को बहुत ही AGGRESSIVE। कोई बहुत CREDIBLE है तो कोई बहुत GLAMOUROUS। वहीं हम किसी को हम बुद्दिमान मानते हैं तो किसी को REVOLUTIONARY। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस परआइए हम अपने समय की इन सबसे शक्तिशाली महिलाओं को उनकी खूबियों के मुताबिक क्रम दें। आपको बस इतना ही करना है - कैटेगिरी के अनुसार पसंदीदा महिलाओं के फोटो पर क्लिक करें। अगले पेज पर आपको उस महिला के बारे में संक्षिप्त जानकारी एक फोटो के साथ मिलेगी। बस, वहां आपको वोट बटन पर क्लिक करना है। किस कैटेगिरी में कौन अव्वल रहा ,यह नतीजा हम कल जारी करेंगे।
T o p W o m e n A c h i e v e r s
मेनका गांधी
किरण बेदी
ऐश्वर्या राय बच्चन
सोनिया गांधी
अरुंधती राय
आशा भोंसले
सुनीता नारायण
तसलीमा नसरीन
चंदा कोचर
सानिया मिर्जा
कैटरीना कैफ
दीपिका पादुकोण
मीरा नायर
एकता कपूर
नंदिता दास
मीरा कुमार
काजोल
मायावती
ममता बनर्जी
मेधा पाटकर
प्रतिभा देवी पाटिल
हेमा मालिनी
अंबिका सोनी
शबाना आज़मी
रेखा
करीना कपूर
अनुष्का शंकर
नोरा जोंस
निरुपमा राव
किरण देसाई
इंदिरा नूयी
एंजेला मेरकल
बरखा दत्त
सुषमा स्वराज
दीपा मेहता
सुनीता विलियम्स
रीतू बेरी
साइना नेहवाल
कोंडालिजा राइस
स्टेफिनी मेयर
सराह पालिन
हिलेरी क्लिंटन
ओपराह गेल विंफ्रे
जे के राउलिंग
मारिया शारापोवा
ओंग सान सू क्यी
एंजेलिना जोली
शकीरा
मेडोना
S h a r e y o u r W o m e n H e r o
इस बार का महिला दिवस कुछ खास है। वजह यह है कि पिछले सौ सालों से हम हर साल महिलाओं की आजादी, गरिमा और सम्मान के लिए आठ मार्च को महिला दिवस मनाते हैं। यूं तो महिलाओं के लिए सिर्फ एक ही दिन काफी नहीं है। हर दिन महिला दिवस है। ऐसे में क्यूं नहीं आप हमें बताएं अपने आसपास की किसी महिला के बारे में, जिसे आप वास्तव में नायिका मानते हैं। बस फिर देर किस बात की है। उनकी फोटो और उनके बारे में हमें लिख भेजें, हम उन्हें आपके नाम से प्रकाशित कर उन्हें देंगे यह सम्मान।

No comments:

Post a Comment