थ्री इडियट्स की सफलता और कई अवार्ड फन्कशन में परफोर्म करने के बाद लगता है बेबो अब रिलेक्स करने के मूड में हैं तभी तो करीना आजकल अपना ज्यादा वक़्त अपने परिवार के साथ बिता रही हैं| करीना आजकल काफी खुश इसलिए भी हैं क्यूंकि जल्द ही वो दूसरी बार मासी बनने वाली हैं|उनकी बड़ी बहन करिश्मा इन दिनों गर्भवती हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं|
खबर है कि नए बच्चे के आने कि ख़ुशी में करीना ने करिश्मा को एक लक्ज़री कार तोहफे में दी है|इतना ही नहीं बेबो ने अपने लिए भी एक कार खरीदी है जिसकी कीमत 75 लाख रुपये है| करीना के मुताबिक वो बहुत दिनों से एक नयी कार लेने के बारे में सोच रही थी आख़िरकार उन्होंने ले ही ली वैसे ये कार अभी बेबो के हाथ नहीं आई है|वैसे खबर तो ये भी आई थी कि बेबो के बॉयफ्रेंड छोटे नवाब सैफ भी उन्हें 2 करोड़ की कार भेंट करना चाहते हैं|



No comments:
Post a Comment